PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के भाटुन्द ग्राम में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चेतन बालाजी मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मंत्री डूंगाराम प्रजापत ने संगठन की आचार पद्धति के अनुसार किया।
मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष झूमरलाल गर्ग ने विहिप की स्थापना के उद्देश्य, लक्ष्य एवं संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने लव जिहाद एवं जनसंख्या असंतुलन जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी देते हुए समाज को जागरूक एवं संगठित रहने का आह्वान किया।
उन्होंने हिंदू समाज में एकता, संस्कार एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम में जिला संस्कृत एवं वेद विद्यालय प्रमुख भारत भूषण सहित स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने समाजहित एवं धर्म जागरण के लिए संगठनात्मक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का समापन संगठन के आगामी कार्यों एवं गतिविधियों को लेकर चर्चा के साथ हुआ।


