• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-साइबर फ्रॉड करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तारः चार पहले पकड़े जा चुके; 5 हजार में खरीदकर 25 हजार में बेचते थे अकाउंट

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 18, 2026
in Local
0
पाली-साइबर फ्रॉड करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तारः चार पहले पकड़े जा चुके; 5 हजार में खरीदकर 25 हजार में बेचते थे अकाउंट

PALI SIROHI ONLINE

पाली-साइबर फ्रॉड के रुपयों का लेन-देन करने के मामले में पाली पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें रविवार को पाली के अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 2 में पेश किया गया, जहां से चारों आरोपियों गोकुल, हिरेन, ओम और योगेश को चार दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा है।मामले में पाली शहर के सूरजपोल क्षेत्र निवासी लोकेश (24) पुत्र भीमाराम और भैरूघाट क्षेत्र निवासी भावेश पुत्र रामलाल को रविवार को गिरफ्तार किया। दोनों का काम लोगों को झांसे में फंसाकर उनके बैंक अकाउंट 5-7 हजार रुपए में खरीदकर योगेश को 25 हजार रुपए में बेचना था। दोनों आरोपियों ने खुद के अकाउंट भी योगेश को बेचे थे।

दबिश देकर चार आरोपियों को पकड़ा था

16 मई को कोतवाली पुलिस ने शहर के बापूनगर विस्तार में एक मकान पर दबिश देकर साइबर फ्रॉड करने वाली गैंग में शामिल बापू नगर विस्तार निवासी योगेश (33) पुत्र जगदीश कुमार, गुजरात के 32 हाईवे रोड नई भीलड़ी डीसा (बनासकांठा) निवासी गोकुल कुमार (29) पुत्र नवीन भाई, कांती काका की लाठी हाईवे से पूर्व मुकाम पोस्ट नई भीलड़ी बनासकांठा निवासी हिरेन कुमार उर्फ लाला (29) पुत्र चेहरा भाई और गुजरात के बुकड़ी चौराहा विजय कुआ ओडवास पाटन ए-डिविजन पाटन निवासी ओम कुमार (20) पुत्र दिलीप भाई को गिरफ्तार किया था।

मामा-भांजा चलाते थे पाली में नेटवर्क

गोकुल और योगेश रिश्ते में मामा- भांजा है। योगेश पाली में लोकल नेटवर्क देखता था और लोगों से बैंक अकाउंट खरीदा था। गोकुल इस टीम का लीडर था। हिरेन और ओम फ्रॉड के रुपयों का एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर करने का काम करते थे।

Previous Post

आबूरोड़-निर्माणाधीन मकान से मोटर और उपकरण चोरी:सीसीटीवी में नजर आया चोर, रेकी कर की वारदात

Next Post

पाली- युवक की तालाब में डूबने से मौत,ससुराल गया था कि नहाने के दौरान गहरे पानी मे गया

Next Post
पाली- युवक की तालाब में डूबने से मौत,ससुराल गया था कि नहाने के दौरान गहरे पानी मे गया

पाली- युवक की तालाब में डूबने से मौत,ससुराल गया था कि नहाने के दौरान गहरे पानी मे गया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page