• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड़-निर्माणाधीन मकान से मोटर और उपकरण चोरी:सीसीटीवी में नजर आया चोर, रेकी कर की वारदात

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 18, 2026
in Local
0
आबूरोड़-निर्माणाधीन मकान से मोटर और उपकरण चोरी:सीसीटीवी में नजर आया चोर, रेकी कर की वारदात

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबू रोड की रीको कॉलोनी में चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है। शहर की इस सबसे बड़ी और पुरानी आवासीय कॉलोनी में सूने मकानों, खाली प्लॉटों और निर्माणाधीन भवनों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

इन बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आबू रोड वेलफेयर सोसाइटी ने कॉलोनी के मुख्य चौराहों और रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों में संदिग्ध गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं।

सोसाइटी के अध्यक्ष प्रहलादराम चौधरी ने एक हालिया घटना की जानकारी दी। अंबाजी रोड स्थित सूर्या मार्बल के जगदीश अग्रवाल का निर्माणाधीन मकान चोरों का निशाना बना। एक चोर ने कई बार कॉलोनी की सड़कों और आसपास के प्लॉटों में रेकी की।

इसके बाद चोर ने मकान से पानी के बोर की मोटर और फिटिंग कार्य में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण चुरा लिए।

इस चोरी की सूचना सदर पुलिस को दे दी गई है। सोसाइटी ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराए हैं, जिससे आरोपियों की पहचान कर इन घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Previous Post

पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

पाली-साइबर फ्रॉड करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तारः चार पहले पकड़े जा चुके; 5 हजार में खरीदकर 25 हजार में बेचते थे अकाउंट

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page