• May 26, 2026

पाली-41 डिग्री तापमान में कलेक्ट्रेट में जमीन पर बैठी महिलाएं: बोली गलत लोकेशन पर शराब की शॉप लगाई उसे हटाया जाए

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पाली-पाली शहर के जगदंबा नगर स्थित बीसीएम वाली मेन रोड पर शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में मंगलवार को क्षेत्रवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

जिसमें बताया कि लोकेशन के तहत शराब का ठेका नहीं खोला गया है। नियम विरूद्ध जगदंबा नगर क्षेत्र में खोले गए इस ठेके को हटाया जाए।

उन्होंने कहा कि आबकारी नियमों के अनुसार ठेके की लोकेशन कृष्णा नगर पुलिस लाइन क्षेत्र के पास निर्धारित थी, लेकिन विरोध के बावजूद इसे रिहायशी क्षेत्र में शुरू कर दिया। इस संबंध में पूर्व में भी कॉलोनीवासियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई थी।क्षेत्रवासियों ने बताया कि जिस स्थान पर शराब ठेका खोला गया है, उसके ठीक सामने मंदिर स्थित है। मंदिर के सामने शराब ठेका खुलने से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं तथा श्रद्धालुओं और महिलाओं को पूजा-अर्चना में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आशंका जताई कि शराबियों के जमावड़े से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है तथा क्षेत्र की शांति व्यवस्था भी बिगड़ सकती है।

कॉलोनीवासियों का आरोप है कि शनिवार और रविवार का मौका देखकर ठेका शुरू किया गया, ताकि विरोध को दबाया जा सके। लोगों ने मांग की है कि शराब ठेके को तुरंत हटाकर इसकी निर्धारित लोकेशन कृष्णा नगर पुलिस लाइन क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

You cannot copy content of this page