• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मारवाड़ जंक्शन-बैंक कर्मियों ने बैंक को 41 लाख का नुकसान पहुंचायाः SBI ब्रांच मैनेजर और फील्ड ऑफिसर पर आरोप; 41 लाख का फर्जीवाड़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 26, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

नगराज वैष्णव

पाली-पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन SBI बैंक शाखा में लगे उनके ही अधिकारियों ने फर्जीवाड़ा कर बैंक को करीब 41 लाख का नुकसान पहुंचाने का काम किया।

मामला जांच में सामने आया तो अब बैंक के पूर्व फील्ड ऑफिसर और शाखा प्रबंधक के खिलाफ बैंक प्रबंधन की ओर से मारवाड़ जंक्शन थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।मारवाड़ जंक्शन SHO राजेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में मारवाड़ जंक्शन SBI बैंक के अधिकारी यतींद्र सिंह मीणा ने इसको लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें बताया कि भारतीय स्टेट बैंक शाखा मारवाड़ जंक्शन में कार्यालय रिकॉर्ड की जांच की।

फील्ड ऑफिसर और ब्रांच मैनेजर पर आरोप

इस जांच में सामने आया कि इस शाखा के पूर्व अधिकारी फील्ड ऑफिसर प्रेम प्रकाश डोबवाल जिनका यहां कार्यकाल 25 अप्रैल 2023 से 14 फरवरी 2026 तक रहा। पूर्व शाखा प्रबंधक मनीष कुमार शाक्यवाल जिनका कार्यकाल 12 अगस्त 2025 से 13 फरवरी 2026 तक रहा।

दोनों ने अपने पदों पर रहते हुए खुद को लाभ पहुंचाने के लिए बैंक के रुपयों का बेईमानी पूर्वक निजी हितों में उपभोग किया। इसके साथ जाली दस्तावेज भी बनाने का आरोप है और खाली हस्ताक्षरित दस्तावेजों को उपयोग में लेने का काम किया।

इसके साथ ही बैंक रिकॉर्ड को भी नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। इससे बैंक को अनुमानित 41 लाख 27 हजार का नुकसान हुआ। इसमें कैश के रूप में अनुमानित 24 लाख 27 हजार का नुकसान हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Previous Post

पाली-41 डिग्री तापमान में कलेक्ट्रेट में जमीन पर बैठी महिलाएं: बोली गलत लोकेशन पर शराब की शॉप लगाई उसे हटाया जाए

Next Post

नाना में जनजातीय गर्विता उत्सव 2026 शिविर का शुभारंभ, जनजातीय समाज को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प

Next Post
नाना में जनजातीय गर्विता उत्सव 2026 शिविर का शुभारंभ, जनजातीय समाज को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प

नाना में जनजातीय गर्विता उत्सव 2026 शिविर का शुभारंभ, जनजातीय समाज को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page