जान की परवाह किये बगैर आग बुझाने वाले अग्निशमन कार्मिको से मिले जिला कलक्टर, किया सम्मान, बहादुरी के जज्बे को बताया अनुकरणीय व प्रेरणास्पद
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/पिंटु अग्रवाल
पाली-काफी विद कलक्टर*
*जान की परवाह किये बगैर आग बुझाने वाले अग्निशमन कार्मिको से मिले जिला कलक्टर, मोमेन्टो भेंट कर किया सम्मान, बहादुरी के जज्बे को बताया अनुकरणीय व प्रेरणास्पद*
पाली, 28 अप्रैल। जिला कलक्टर की अभिनव पहल कॉफी विद कलक्टर के अन्तर्गत मंगलवार को जिला कलक्टर उनके कक्ष में ग्राम गोदावास व टैंट हाउस सुमेरपुर रोड में आग की धटना में जान पर खेलकर जानोमाल की हिफाजत करने वाले नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज के साथ अग्निशमन कार्मिको से मिले और उनका सम्मान स्वरूप प्रगतिशील पाली का मोमेन्टों भेंट किया।
उन्होंने इस अवसर पर उनके बहादुरी के जज्बे को दूसरों के लिये प्रेरणास्पद बताया व कहा कि उन्होंने अपनी कर्त्वनिष्ठा का जो परिचय दिया व मिसाल के काबिल है।
जिला कलक्टर नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज के साथ मुकेश बिश्नोई व ओमप्रकाश सैन ग्रामीण व पटवारी रविन्द्र विश्नोई, अग्निशमन अधिकारी खुशाल मीणा, सहायक अग्निशमन अधिकारी रामलाल गहलोत, फायरमैन सुरेन्द्र चौटिला, अशोक, कमलेश, तरूण वैष्णव, विशाल दहिया, कमल किशोर से मुलाकात की और उनके इस काम के लिये तारीफ की।
*गोदावास घटना क्रम*
मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के गोदावास में दोपहर 3:40 बजे अग्निशमन वाहन आये, उससे पहले गैस के 6 सिलेंडर भरे हुए अध्यापक मुकेश बिश्नोई व ओमप्रकाश सैन ग्रामीण व पटवारी रविन्द्र विश्नोई द्वारा बाहर निकले साथ ही बकरीयों के बच्चे 20-25 भी बाहर निकाले व अपनी जान की परवाह किये बगैर घरेलू सामान व रहवासीयों को सुरक्षित बाहर निकाला इसके बाद 5 घंटे की मशकत से ग्रामीणों व अग्निशमन के 10 फेरों से आग पर काबू पाया।
सुमेरपुर रोड़ स्थित टेण्ट हाउस घटना क्रम
सुमेरपुर रोड़ स्थित मामाजी टेण्ट हाउस में आगजनी की घटना मिलने पर संविदा फायर मैन सुरेन्द्र चौटिला द्वारा तीन गैस सिलेंडर भरे हुए बाहर रखें।
