PALI SIROHI ONLINE
आऊवा-मारवाड़ जंक्शन के निकट ठाकुरवास गांव में जहरीला पदार्थ खाने से रविवार रात सात भेड़ों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पशुपालन विभाग के डॉ. आशीष कुमार और कंपाउंडर प्रवीण माली मौके पर पहुंचे।
7 भेड़ों की अचानक तबीयत बिगड़ी
पशुपालक अमानाराम बेटा घीसाराम देवासी निवासी बड़ी अपने परिवार के साथ लंबे समय से ठाकुरवास गांव के वेरा मोमोजी नवोड़ा में भेड़ चराने का काम करते हैं। रविवार को भेड़ चराने के बाद रात में उनकी सात भेड़ों की तबीयत अचानक खराब हो गई। देखते ही देखते सभी भेड़ों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।
जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत
घटना की सूचना पर समाजसेवी मदनसिंह चंपावत भी मौके पर पहुंचे और स्थिति देखकर पशुपालन विभाग को सूचित किया। इसके बाद डॉ. आशीष कुमार ने भेड़ों का पोस्टमार्टम किया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जहरीले पदार्थ का सेवन करने से भेड़ों की मौत हुई है।
मौके पर मौजूद अन्य भेड़ों की भी जांच की गई, जो स्वस्थ पाई गईं। अमानाराम देवासी का परिवार पूरी तरह से पशुपालन पर निर्भर है। इस घटना से उनके परिवार की आजीविका पर गहरा असर पड़ा है।

