PALI SIROHI ONLINE
पाली पंचायत समिति चुनाव नाम वापसी के बाद 48 प्रत्याशी मैदान में
भाजपा-कांग्रेस के 17-17 प्रत्याशियों सहित 14 निर्दलीय भी आजमाएंगे चुनावी भाग्य, नाम वापसी के अंतिम दिन रही गहमागहमी
पली 19 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत पाली पंचायत समिति क्षेत्र में पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव को लेकर सोमवार को नाम वापसी के अंतिम दिन राजनीतिक सरगर्मियां तेज रहीं। सुबह से ही पंचायत समिति परिसर में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की आवाजाही बनी रही। दिनभर चली इस कवायद के बाद 16 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए।
रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 64 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सोमवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 16 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। अब कुल 48 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष हैं। इनमें भाजपा के 17, कांग्रेस के 17 तथा 14 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं।
वार्डवार प्रत्याशियों की स्थिति – ईआरओ राणावत ने बताया कि पाली पंचायत समिति क्षेत्र के 17 वार्डों में नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की स्थिति इस प्रकार है। वार्ड नम्बर 1 से दिलीप पटेल एवं सोहन, वार्ड नम्बर 2 से रेखा गर्ग एवं सीता, वार्ड नम्बर 3 से शोभा एवं संतोष कंवर, वार्ड नम्बर 4 से भंवर सिंह, भैराराम,पेमाराम, भूपेन्द्र परिहार, वेर सिंह एवं शंकर, वार्ड नम्बर 5 से रतनपुरी, लाभूराम,एवं भंवरलाल, वार्ड नम्बर 6 से शैतानराम मीणा एवं सोमती, वार्ड नम्बर 7 से कानाराम सीरवी, दीपा वर्मा, तगाराम एवं विक्रम सिंह, वार्ड नम्बर 8 से कविता एवं सविता, वार्ड नम्बर 9 से भंवरलाल, लुम्बाराम एवं भावेश, वार्ड नम्बर 10 से पुष्पा, मोहनी देवी एवं दीवान कंवर, वार्ड नम्बर 11 से काजल कंवर, रसाल कंवर एवं मंजू देवी, वार्ड नम्बर 12 से कंचन देवी,भाग्यवती एवं ललिता, वार्ड नम्बर 13 से बेबी देवी एवं रितिका सागर, वार्ड नम्बर 14 से उगमा देवी एवं भावना, वार्ड नम्बर 15 से दुर्गेश कंवर एवं मंजू, वार्ड नम्बर 16 से राजेन्द्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, प्रकाश, प्रेमलता एवं राधा, वार्ड नम्बर 17 से ढलकी एवं शान्ति चुनावी मैदान मे हैं ।
ये रहे मौजूद – नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुनील कुमार एवं सुरेश कुमार व्यास, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, लक्ष्मण कुमावत, सहायक मीडिया प्रभारी अभिषेक चतुर्वेदी, युजवेन्द्र खेमलानी, जयपाल सिंह, ताराचंद सेजू, मीठालाल चांवरिया, इकबाल अली, साहिल जोशी, मोहित जोशी सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।




