PALI SIROHI ONLINE
नगरीय निकाय चुनाव 9 एवं 11 सितम्बर को होगा मतदान, दोनों चरणों की मतगणना 14 सितम्बर को की जाएगी।
पाली, 1 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की संवीक्षा 1 सितम्बर को की जाएगी तथा अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितम्बर को अपराह्न 3 बजे तक रहेगी। चुनाव चिन्हों का आवंटन 4 सितम्बर को किया जाएगा। प्रथम चरण का मतदान 9 सितम्बर तथा द्वितीय चरण का मतदान 11 सितम्बर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। दोनों चरणों की मतगणना 14 सितम्बर को की जाएगी।


