
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली जिले के ठाकुरला गांव में चारभुजा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 5 से 7 जून तक आयोजित किया गया। शनिवार को मंदिर में विधि विधान और मंत्रोच्चारण के साथ चारभुजा नाथ सहित गणपति, जोगमाया, हनुमान, संत खेतारामजी, पाराशर ऋषिः की प्रतिभा स्थापित की गई। मंदिर पर ध्वजा व स्वर्ण कलश भी चढ़ाया गया। आसोतरा गादीपति संत तुलसाराम महाराज एवं उनके शिष्य वेदांताचार्य डॉ ध्याना राम के सान्निध्य में हुआ।
इस दौरान गणपति पूजन, देव प्रबोधन प्रवेश, मोबण स्थापना, तोरण वंदन, इण्डा स्थापना, ध्वजारोहण, देव प्रतिमाओं की स्थापना जैसे आयोजन किए गए। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान महाप्रसादी का आयोजन भा किय गया। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत 3 जून से 7 जून तक भागवत कथा सत्संग कार्यक्रम भी हुआ। जिसमें सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक भागवत कथा की गई। यह आयोजन समस्त केवाणसा राजपुरोहित खीमावत परिवार ठाकुरला की ओर से किया गया। महोत्सव के दौरान देवीसिंह, कूक सिंह, फोजराज, ओमप्रकाश राजपुरोहित, भीमसिंह, बंशीलाल, देवीसिंह राजपुरोहित, रमेश कुमार, हीरसिंह सहित कई जने व्यवस्थाओं में जुटे रहे।


