PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के चांगवा गांव में एक सप्ताह में दूसरी बार चोरी की वारदात हुई है। इस बार चोरों ने चार मकानों के ताले तोड़े और जो कुछ हाथ लगा लेकर फरार हो गए।
इससे पहले चोरों ने 7 मकानों के ताले तोड़े थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार चांगवा गांव में चोरों ने मंगलवार रात को जगाराम चौधरी, भीमाराम चौधरी, ओगड़राम चौधरी, छतरसिंह के मकान का ताला तोड़ा और जो कुछ हाथ लगा लेकर फरार हो गए।
इससे पहले भी चोर इसी सप्ताह में चांगवा गांव के सात मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
पुलिस उस मामले की जांच में जुटी ही थी कि फिर चोरी हो गई। लगातार हो रही चोरियों के चलते ग्रामीण परेशान है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है।



