• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-डंपर कार की टक्कर में साँचोर के दाता निवासी डॉक्टर की मौतः पाली के धिगाना निवासी डॉक्टर कोमा में, दोनों एक जगह थे नियुक्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 17, 2026
in Local
0
पाली-डंपर कार की टक्कर में साँचोर के दाता निवासी डॉक्टर की मौतः पाली के धिगाना निवासी डॉक्टर कोमा में, दोनों एक जगह थे नियुक्त

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में डंपर और कार की टक्कर में डॉक्टर की मौत हो गई। वहीं एक डॉक्टर गंभीर घायल होकर कोमा में है। हादसा टीपी नगर थाना इलाके के नया गांव रोड पर गुर्जर छात्रावास के पास गुरुवार रात करीब एक बजे हुआ।

हादसे के बाद डंपर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ड्राइवर की तलाश के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।ASI ओमप्रकाश चौधरी ने बताया- गुर्जर छात्रावास के पास कार के साइड में चल रहे डंपर ने अचानक टर्न ले लिया। कार सवार डॉक्टर ने तुरंत ब्रेक लगाए। इसके बावजूद कार डंपर से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

एक डॉक्टर की मौके पर मौत, दूसरा कोमा में

हादसे में कार चला रहे जालोर के दांता (सांचौर) निवासी डॉक्टर शैलेष विश्नोई (34) पुत्र बाबूलाल विश्नोई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पाली के धिंगाणा (जैतपुर) निवासी डॉक्टर गौरवसिंह (30) पुत्र देवीसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सिर में गहरी चोट के कारण वे कोमा में हैं और हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने डॉक्टर शैलेष का शव बांगड़ हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाया है।

एक ही हॉस्पिटल में कार्यरत थे

दोनों डॉक्टर पाली के जन हॉस्पिटल में सेवा दे रहे थे। हॉस्पिटल के पीछे किराए के मकान में रहते थे।

हादसे की सूचना मिलते ही दोनों डॉक्टरों के परिजन पाली पहुंचे। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।

Previous Post

पाली-कार ने बाइक को टक्कर मारी, 3 घायलः उछल कर सड़क पर गिरे, तीनों को रेफर किया

Next Post

जावाल में राम गिरि महाराज की अग्नि तपस्या शुरू: 41 दिन चलेगी, सनातन धर्म और नशा मुक्ति का संदेश

Next Post
जावाल में राम गिरि महाराज की अग्नि तपस्या शुरू: 41 दिन चलेगी, सनातन धर्म और नशा मुक्ति का संदेश

जावाल में राम गिरि महाराज की अग्नि तपस्या शुरू: 41 दिन चलेगी, सनातन धर्म और नशा मुक्ति का संदेश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page