• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जावाल में राम गिरि महाराज की अग्नि तपस्या शुरू: 41 दिन चलेगी, सनातन धर्म और नशा मुक्ति का संदेश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 17, 2026
in Local
0
जावाल में राम गिरि महाराज की अग्नि तपस्या शुरू: 41 दिन चलेगी, सनातन धर्म और नशा मुक्ति का संदेश

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही जिले के जावाल गांव में पूज्य श्री 1008 राम गिरि जी महाराज ने जनकल्याण और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए कठोर अग्नि तपस्या शुरू की है। यह तपस्या 41 दिनों तक चलेगी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

महाराज प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3:30 बजे तक भीषण गर्मी और धूनी के बीच साधना करते हैं। उनकी तपस्या की कठोरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे पिछले 12 वर्षों से एक हाथ ऊपर उठाए हुए हैं और अन्न का त्याग कर रखा है।

इस तपस्या के माध्यम से राम गिरि महाराज समाज को जागरूक करने का संदेश दे रहे हैं। उनके प्रमुख संकल्पों में गौ माता का सम्मान बढ़ाना, देश को नशा मुक्त बनाना और सनातन धर्म की संस्कृति और परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाना शामिल है।

महाराज के दर्शन के लिए सिरोही सहित पाली, जालौर और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु जावाल पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में दिनभर ‘जय श्री राम’ के जयकारों और भजनों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

श्रद्धालु महाराज के सानिध्य में मानसिक शांति और मनोकामनाओं की पूर्ति का अनुभव करते हैं।

Previous Post

पाली-डंपर कार की टक्कर में साँचोर के दाता निवासी डॉक्टर की मौतः पाली के धिगाना निवासी डॉक्टर कोमा में, दोनों एक जगह थे नियुक्त

Next Post

ASI महेंद्र सिंह जोधपुर रेज के पुलिस महानिरीक्षक के हाथों पाली में हुए सम्मानित।

Next Post
ASI महेंद्र सिंह जोधपुर रेज के पुलिस महानिरीक्षक के हाथों पाली में हुए सम्मानित।

ASI महेंद्र सिंह जोधपुर रेज के पुलिस महानिरीक्षक के हाथों पाली में हुए सम्मानित।

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page