PALI SIROHI ONLINE
पाली। पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र के बांडाई मोड़ पर गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
रोहट थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि दुर्घटना बांडाई मोड़ पर हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पाली से जोधपुर की ओर जा रही राजस्थान रोडवेज की बस से पीछे आ रही कार टकरा गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। आशंका है कि मोड़ पर बस के अचानक ब्रेक लगाने या कार के तेज रफ्तार में असंतुलित होकर बस से टकराने से यह दुर्घटना हुई।
हादसे में कार में सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव रोहट अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी मृतक जोधपुर निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है।


