PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में रविवार सुबह बास्केट बॉल खेलने जा रहे दो स्कूटी सवार बच्चों को तेज गति से आ रहे निजी बस ड्राइवर ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।
दोनों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से एक गंभीर घायल को जोधपुर रेफर किया गया।
दोनों बच्चे खेलने जा रहे थे
पुलिस के अनुसार, पाली शहर के घरवाला जाव निवासी 14 साल का सार्थक पुत्र अरूण और 15 साल का मोहित पुत्र गोपाल निवासी घरवाला जाव दोनों स्कूटी से बॉस्केट बॉल ग्राउंड बास्केट बॉल खेलने के लिए घर से निकले थे।
हादसे में दोनों घायल
कवाड़ सर्किल के पास तेज गति से आ रहे निजी बस ड्राइवर ने उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों घायल हो गए।
जिन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से मोहित को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया।


