• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक सवार को मारी टक्करः लगा जाम, लोग बोले- शहर में तेज स्पीड से चलाते हैं, कार्रवाई हो

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 20, 2026
in Local
0
पाली-तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक सवार को मारी टक्करः लगा जाम, लोग बोले- शहर में तेज स्पीड से चलाते हैं, कार्रवाई हो

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली के शहर के सुभाष सर्कल के आगे SBI चौराहे के पास हुए बुधवार रात को तेज रफ्तार से आ रही निजी बस ने आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक तरफ गिरकर घायल हो गया लेकिन उसकी बाइक बस के नीचे फंस गई। ऐसे में मौके पर जाम लग गया। लोगों ने शहर क्षेत्र से तेज स्पीड से गुजर रही बसों को लेकर विरोध जताया। बोले कि सवारियों के चक्कर में यह तेज स्पीड से गुजरते है जिससे हादसे हो रहे है। इन पर लगाम लगनी चाहिए।

अर्जुनसिंह भाटी ने का कहना है कि शाम करीब 6 बजे के बाद रात तक इस मार्ग से गुजरने वाली निजी बसों की गति पर प्रशासन और पुलिस की प्रभावी निगरानी नहीं होने से स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्टेशन क्षेत्र में रात के समय मजदूरों सहित बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। ऐसे में तेज रफ्तार बसों के कारण राहगीरों और बाइक सवारों की जान पर खतरा मंडराता रहता है।

हादसे के समय उधर से गुजर रहे मासूम अली मेव ने कहा कि दुर्घटना होने के बाद भी कई बार बस चालक मौके से निकल जाते हैं और प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाती। रात के समय निजी बसों की गति पर निगरानी बढ़ाई जाए, यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाए तथा लापरवाही बरतने वाले बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में गंभीर हादसों को रोका जा सके।

Previous Post

अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र गंभीर घायलः पिंडवाड़ा में हादसा, प्राथमिक इलाज के बाद उदयपुर रेफर

Next Post

तखतगढ-फ्रेशर और फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित,शिवांगी बनी स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर

Next Post
तखतगढ-फ्रेशर और फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित,शिवांगी बनी स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर

तखतगढ-फ्रेशर और फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित,शिवांगी बनी स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page