• March 28, 2026

पाली-युवती से दुष्कर्म व ब्लैकमेल के आरोपी को जेल भेजा

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली | युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेल के मामले में औद्योगिक थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 27 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जनवरी 2025 में मिड डे मील के काम से जुड़े ओमाराम प्रजापत ने जून 2025 में दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि कार में बैठाकर उसे सुनसान जगह और एक फार्म हाउस पर ले गया, जहां डरा धमका दुष्कर्म किया जाता था।

About The Author

You cannot copy content of this page