पाली-अंधड़ व ओला वृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में बहाल हुई विद्युत आपूर्ति
PALI SIROHI ONLINE
*अंधड़ व ओला वृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में बहाल हुई विद्युत आपूर्ति*
पाली, 05 मई। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार शाम को आए तेज अंधड़ व ओलावृष्टि के कारण जोधपुर डिस्कॉम द्वारा एहतियातन विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई थी। इसके पश्चात सहायक अभियंता कार्यालय से अभियंताओं एवं तकनीकी टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में विद्युत लाइनों की पेट्रोलिंग कर विद्युत आपूर्ति को पुनः सुचारु किया।
विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता अजय माथुर ने बताया कि रोहट उपखंड क्षेत्र में 11 केवी की 6 फीडर लाइनों में फॉल्ट आने से 9 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। इसी प्रकार राणावास उपखंड क्षेत्र में 11 केवी लाइन में फॉल्ट होने से 10 गांव प्रभावित हुए। निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तत्परता से विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल कर दी गई।
*अंधड़ व ओलावृष्टि से निगम नुकसान*
प्राप्त जानकारी के अनुसार 33 केवी का 1 पोल, 11 केवी के 40 पोल तथा एलटी के 15 पोल सहित कुल 57 पोल गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही 5 वितरण ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव के लिए 33/11 केवी सबस्टेशनों से विद्युत आपूर्ति एहतियातन बंद की गई थी। अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई है तथा क्षतिग्रस्त पोल एवं ट्रांसफार्मरों को बदलने का कार्य जारी है।
इसी बीच ग्रामीण क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा 33/11 केवी लाइन से तार चोरी करने की घटना भी सामने आई, जिससे गुंदोज, टेवाली एवं कुरना से जुड़े लगभग 30 गांवों की विद्युत आपूर्ति 5–6 घंटे प्रभावित रही। तकनीकी टीम ने त्वरित कार्यवाही कर वैकल्पिक लाइन से जोड़कर आपूर्ति सुचारु की। इस संबंध में पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
आमजन से अपील की गई है कि मानसून के दौरान वर्षा एवं जलभराव की स्थिति में विद्युत संबंधी सावधानियां बरतें तथा कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति बहाल होने की प्रतीक्षा करें, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। बिजली के खंभों को न छुएं, उनके पास पशुओं को न बांधें तथा कहीं भी स्पार्किंग या ढीले तार दिखाई देने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। घरों में विद्युत उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें और करंट लगने की स्थिति में तत्काल मुख्य स्विच बंद कर प्रभावित व्यक्ति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर अस्पताल ले जाएं।
*विद्युत संबंधी शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर*
1800-180-6045 तथा व्हाट्सएप नंबर 9413395064 और 9414095047 जारी किए गए हैं। जिला स्तर पर हेल्प डेस्क के नंबर 9257031365 एवं 9257031366 हैं। इसके अतिरिक्त सभी 25 उपखण्ड कार्यालय स्तर पर स्थापित हेल्प डेस्क के नंबर निम्नानुसार हैं— सहायक अभियंता (उपखण्ड –प्रथम), पाली – 9257031367, (उपखण्ड–द्वितीय), पाली – 9257031365, (उपखण्ड–तृतीय), पाली – 9257031369, पाली ग्रामीण – 9257031370, रोहट – 9257031371, सोजत सिटी – 9257031372, सोजत रोड – 9257031373, चंडावल – 9257031374, खारची – 9257031375, राणावास – 9257031376, जैतारण – 9257031377, पिपलिया – 9257031379, बर – 9257031378, आनंदपुर कालू – 9257031380, फालना – 9257031381, बाली – 9257031382, नाना – 9257031383 व 8740024673, बेड़ा – 9664100693, सुमेरपुर – 9257031385, साण्डेराव – 9216034303, तखतगढ़ – 9257031386, देसूरी – 9257031387, सादड़ी – 9257031388, रानी – 9257031389, खिंवाड़ा – 9257031390। जहां उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
वृत्त कार्यालय स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष के नंबर 02932-281270 एवं मोबाइल नंबर 94140-95773 पर भी संपर्क किया जा सकता है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मई से सितंबर 2026 तक नियंत्रण कक्ष सक्रिय रखकर आम नागरिकों एवं विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

