• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जैतपुर-केरला में चोरी की वारदात का पर्दाफ़ाश, आरोपी  गिरफ्तार,शत प्रतिशत बरामदगी  हुई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 5, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक महोदया मोनिका सेन आई.पी.एस. जिला पाली के निर्देशन में  जयसिंह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पाली एवं अमरसिह रतनु उप अधीक्षक पुलिस वृत पाली ग्रामीण के निकट सुपरविजन में अरूण कुमार नि.पू. थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित द्वारा घटना का खुलासा कर एक अभियुक्त को नगला नहर सहास पुलिस थाना बरसाना जिला मथुरा राज्य उत्तरप्रदेश से दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

घटना दिनांक 01.05.2026 को प्रार्थी  सुरेश पुरी पुत्र कल्लापुरी उर्फ कल्याणपुरी जाति गोस्वामी उम्र 26 साल निवासी केरला गांव पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की। कि मेरे घर पर दिनांक 30.04.2026 को रात्री 12 बजे से 02 बजे के बीच मेरे जेसीबी ड्राईवर ने घर में से चोरी हुए सामान का विवरणः रोकड 45000 रूपये, रकडी चेट 03 तोला, कटी 1.5 तोला, बोरिया 0.5 तोला, चांदी सडा 02 जोडी, चांदी का कन्दुरा 500 ग्राम, कन्दुरी 25 भर, सोना का ओम लोकेट, चांदी की चेन, सोना की लुग जोडी, और मेरी बहन का फोन विवो कम्पनी का था वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 66 दिनांक 01.05.2026 धारा 331(4), 306 (ए) बी.एन.एस. पुलिस थाना जैतपुर में दर्ज कर अनुसंधान कर शुरू किया गया।

टीम द्वारा की गई कार्यवाही थानाधिकारी के निर्देशन में गठीत टीम द्वारा मुखबीर मामुर कर पम्परागत पुलिस के तरीको से प्रकरण हाजा के आरोपी अब्रार उर्फ राहुल को दस्तयाब कर गहनता से पूछताछ करने पर मुल्जिम द्वारा दिनांक 30.04.2026-01.05.2026 की रात्रि में मौजा केरला गांव से सोने चांदी के जेवरात चोरी करना स्वीकार किया। गिरफ्तार मुलजिम से गहनता से पूछताछ की जाकर प्रकरण हाजा का शत प्रतिशत माल मशरूका सोने चांदी के जेवरात व मोबाईल फोन बरामद किये गये।

गिरफ्तार मुलजिम :-
01. अब्रार उर्फ राहुल पुत्र हारून उम्र 28 साल निवासी नगला नहर सहार पुलिस थाना बरसाना जिला मथुरा राज्य उतरप्रदेश

> गठित टीमः-
1. अरूण कुमार नि.पू. थानाधिकारी पुलिस थाना जैतपुर।
2. गोरधनसिह सउनि पुलिस थाना जैतपुर।
3. चनणाराम कानि 1595 पुलिस थाना जैतपुर।

> आमजन से अपील आम जन से अपील की जाती कि अपने वाहनो पर ड्राईवर एवं घर पर रखे किरायेदारों का बिना पुलिस सत्यापन के नही किराये व ड्राईवर पर नही रखे व उनकी गतिविधियो की जानकारी बिना डरे, बिना झिडाके दिये गये वॉटसअप न. 9251255006 पर भेजे। सुचनाकर्ता की पहचान गोपनिय रखी जायेगी। उक्त वॉटसअप नम्बर की मॉनिटरीग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जायेगी।

Previous Post

पाली-अंधड़ व ओला वृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में बहाल हुई विद्युत आपूर्ति

Next Post

सिरीयारी-129 अवैध (भांग) के पौधो को किया जब्त,आरोपी गिरफ्तार

Next Post

सिरीयारी-129 अवैध (भांग) के पौधो को किया जब्त,आरोपी गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page