• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-80 लाख के 1130 कार्टन बीयर का भरा कंटेनर जब्त, पंजाब निर्मित शराब दवाइयों की आड़ में ले जा रहे थे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 14, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-मोनिका सैन IPS जिला पुलिस अधीक्षक पाली ने बताया कि जिला पाली मे अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियों की धरपकड़ एंव जिला पाली को अपराध मुक्त करने हेतु जिला पाली मे जिला मुख्यालय स्तर पर ऑपरेशन गुप्त व प्रहार प्रारम्भ किया जाकर जिले के समस्त अधिकारियों को अपराधो की रोकथाम व लॉकल एवं स्पेशल एक्ट कार्यवाही के अभियान के तहत् अधिकाधिक कार्यवाही करने के लिये  जयसिंह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, मदनसिंह उप अधीक्षक अधीक्षक वृत पाली शहर के निकटतम सुपरविजन मे  हनुवंतसिंह सिसोदिया नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा माफिक मुखबीर सूचना के आज दिनांक 14.05.2026 को एनएच 162 पर मेघा हाईटेक सिटी के पास नाकाबन्दी कर दौराने नाबाबंदी मुखबीर सूचना अनुसार टाटा ट्रक कन्टेनर नम्बर DD01U9005 को रुकवाकर तलाशी ली गई तो कन्टेनर चालक सुखबीर के कब्जे से दवाईयो की आड़ में कन्टेनर में पंजाब निर्मित अवैध बियर के अलग-अलग ब्रान्ड के कुल 1130 कार्टुन बरामद कर अवैध बीयर के कार्टून के परिवहन में प्रयुक्त कन्टेनर को जब्त कर मुलजिम सुखबीर को गिरफतार किया जाकर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। बरामदा पंजाब निर्मित अवैध बियर के कार्टूनो की अनुमानित बाजार कीमत करीबन 80 लाख रूपये है। बरामदा पंजाब निर्मित अवैध बियर के कार्टूनो की खरीद व सप्लाई के संबंध मे मुलजिम से अनुसंधान हनुवन्तसिंह निपु थानाधिकारी पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली द्वारा किया जा रहा है।

गठित टीमः-
1.जाकिर अली उप निरीक्षक पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली
2. जसाराम मु.आ. 611 पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली (मुख्य भूमिका)
3. रामनिवास मु.आ. 1360 पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली (मुख्य भूमिका)
4. विजय कुमार कानि. 837 पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली (मुख्य भूमिका)
5.पुखसिंह कानि. 1359 पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली (आसुचना अधिकारी)
6.अमराराम कानि. 1223 पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली
7. श्रवण कानि. 523 पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली

गिरफतारशुदा मुलजिम का विवरण

01. सुखबीर पुत्र बलवीर उम्र 26 साल निवासी धनको का मोहल्ला इन्दासर थाना सादुलपुर जिला चुरू।

Previous Post

सोजत-जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत बोयल में विशेष जनसुनवाई आयोजित, कई समस्याओं का मौके पर समाधान

Next Post

सांडेराव-मां के साथ तीन बेटियां गई थी वाटर पार्क,एक बेटी की डूबने से हुई मौत

Next Post

सांडेराव-मां के साथ तीन बेटियां गई थी वाटर पार्क,एक बेटी की डूबने से हुई मौत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page