
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में जिले में 25 अगस्त तक तेज बरसात की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही यह भी संभावना जताई जा रही है कि 31 अगस्त तक मानसून चक्र सक्रिय रहेगा। जिससे पाली में भी अच्छी बरसात होगी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार जवाई बांध फिर से लबालब हो सकता है। शुक्रवार सुबह जवाई बांध का गेज भी 45 फीट पार पहुंच गया और खुशी की बात यह भी है कि सेई बांध से भी लगातार पानी जवाई बांध तक पहुंच रहा है। ऐसे में किसानों के चेहरे भी खुशी से चमके हुए है। बरसात की बात करते तो गुरुवार सुबह आठ बजे शुक्रवार सुबह आठ बजे तक जिले के रानी तहसील में सबसे ज्यादा 131 MM बरसात दर्ज की गई।
:
पाली में गुरुवार को हुई तेज बरसात से पाली जिले का करीब एक महीने का सूखा खत्म हो गया। शुक्रवार सुबह भी मौसम सुहाना बना रहा। पाली शहर की बात करे तो सुबह नौ बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। मौसम में ठंडक होने से गर्मी से भी राहत मिल रही थी। पाली का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। 6.44 KM की स्पीड से हवा चल रही थी।
मौसम विशेषज्ञ गोरधन सिंह चेलावास के अनुसार 21 अगस्त से 25 अगस्त तक पाली जिले के सभी क्षेत्रों सहित उदयपुर, सिरोही, अजमेर, ब्यावर, राजसमंद, भीलवाड़ा, टोंक क्षेत्र में भारी बरसात होने की संभावना है। कही कही अतिवृष्टि, नदी-नाले उफान पर आने की संभावना भी जताई है। साथ ही 31 अगस्त मानसून सक्रिय रहना बताया है। अरावली रेंज पाली मारवाड़, सोजत, देसूरी, रानी, बाली, फालना, सुमेरपुर, जवाई बांध सहित पाली शहर, रोहट, राजसमंद, अजमेर, ब्यावर, जोधपुर, बालोतरा, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, सांचौर तक
चामुंडेरी हर घर तिंरगा अभियान


