• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-घर के बाहर खेल रहे बच्चों को कुत्ते ने काटाः हाथ-पैर नोचे; स्कूल से लौट रही मासूम पर भी किया हमला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 18, 2026
in Local
0
पाली-घर के बाहर खेल रहे बच्चों को कुत्ते ने काटाः हाथ-पैर नोचे; स्कूल से लौट रही मासूम पर भी किया हमला

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली शहर में शुक्रवार को इंद्रा कॉलोनी में एक ही मोहल्ले के तीन बच्चों को कुत्ते ने काट लिया। इनमें दो बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, जबकि एक 13 साल की छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। तीनों बच्चों को परिजन इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया।

जानकारी के अनुसार, इंद्रा कॉलोनी में पुरानी मस्जिद के पास गली में 3 साल की आदीबा पुत्री शेर खान सिलावट और 8 साल का सरफराज घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरानअचानक एक कुत्ते ने दोनों पर हमला कर दिया। कुत्ते ने आदीबा के पैर और सरफराज के हाथ पर काट लिया। इसके बाद कुत्ता वहां से भागा और स्कूल से घर लौट रही 13 साल की चारूल पुत्री शेरसिंह पर हमला कर उसे भी काट लिया।

घटना के बाद तीनों बच्चों के परिजन उन्हें तत्काल बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया।परिजन बोले- गलियों में कुत्ते घूम रहे, कार्रवाई होनी चाहिए आदीबा के पिता शेर खान ने बताया कि शहर की कई गलियों में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बच्चों को घर से बाहर भेजने में भी डर लगता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उनकी गली में कई बच्चों पर कुत्ते हमला कर चुके हैं, लेकिन नगर निगम की ओर से कुत्तों को पकड़ने की प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही।

शेरसिंह ने बताया कि इसी मोहल्ले की एक 10 साल की बच्ची पर भी कुत्ते ने हमला करने की कोशिश की। गनीमत रही कि मोहल्ले के अशोक सैन की नजर पड़ गई और उन्होंने कुत्ते को भगा दिया। उन्होंने प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Previous Post

सिरोही-डिवाइडर पार कर गलत साइड में पहुंचा ट्रेलर:कार, ट्रक और एक अन्य वाहन को टक्कर मारी, एक घायल; जाम लगा

Next Post

पाली-मेयर के लिए सुमित्रा, नमिता और राजबाला में त्रिकोणीय मुकाबलाः अंतिम दिन कुसुम, पुष्पा, रशीदा ने नाम वापस लिया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page