PALI SIROHI ONLINE
पाली। जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह ने पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। इस आदेश के तहत कुल 18 पुलिस निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
जिले में 6 नए पुलिस निरीक्षकों की तैनाती की गई है, जबकि पाली से 5 का तबादला रेंज के अन्य जिलों में किया गया है।
पाली लगाए गए सीआई में राजूराम को बाड़मेर से, सत्यप्रकाश को बाड़मेर से, पाना चौधरी को जोधपुर ग्रामीण से, बलमन्द्रसिंह को जोधपुर ग्रामीण से, दाउद खां को जोधपुर ग्रामीण से, सहदेव चौधरी को जालोर से पाली जिले में लगाया है।
पाली जिले से भंवरलाल को संचित निरीक्षक, आईआआरएफ जोधपुर, जसवंतसिंह को जिला बाड़मेर, राजेन्द्र कुमार को जोधपुर ग्रामीण, सुमेरदान चारण को जैसलमेर, पदमपालसिंह को स्टाफ ऑफिसर, रेंज कार्यालय जोधपुर में लगाया गया है।


