PALI SIROHI ONLINE
बाली। पाली जिले के सादड़ी थाना क्षेत्र के डुंगरली गांव में शनिवार शाम करीब 5 बजे RAS अभ्यर्थी महेंद्र मेघवाल (21) ने अपनी जान दे दी। महेंद्र जयपुर में RAS परीक्षा की तैयारी कर रहा था और पिछले रिजल्ट में एक-डेढ़ नंबर से पीछे रह गया था। करीब 15 दिन पहले वह पैतृक गांव दादा के पास आया था, तब से गुमसुम रहता था। माता-पिता पुणे में रहते हैं।
घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे डुंगरली गांव में हुई।
दादा सुजाराम ने बताया- महेंद्र ने शनिवार सुबह बोला था कि शाम को जयपुर निकल जाएगा। शाम को देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो मैं देखने गया। तब महेंद्र कमरे में मृत मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को सादड़ी CHC की मॉच्र्युरी में रखवाया।
हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार ने बताया • दादा सुजाराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महेंद्र पढ़ाई को लेकर बेहद गंभीर था। RAS के पिछले रिजल्ट में वह एक-डेढ़ नंबर से पीछे रह गया था। पढ़ाई के डिप्रेशन में उसने यह कदम उठाया।


