• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

अनीता साबू जिला सभाध्यक्ष  मनोनीत, राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की महिला कार्यकारिणी का गठन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 29, 2026
in Local
0
अनीता साबू जिला सभाध्यक्ष  मनोनीत, राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की महिला कार्यकारिणी का गठन

PALI SIROHI ONLINE

अनीता साबू जिला सभाध्यक्ष  मनोनीत
राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की महिला कार्यकारिणी का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
पाली, 29 मई। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा पाली की महिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह श्रीमती चीमा बाई संचेती राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, पैकेज कॉलोनी, पाली में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।
संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम सोनी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन में महिलाओं की सक्रिय एवं प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि महिला कार्यकारिणी संगठन को नई दिशा प्रदान करते हुए महिला शिक्षिकाओं के हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्रदेश संयुक्त महिला मंत्री कृष्णा शर्मा ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माला एवं उपरना पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया तथा संगठन के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

महिला कार्यकारिणी में अनीता साबू  सभाध्यक्ष, संध्या ओझा  उप सभाध्यक्ष, संध्या दवे  जिलाध्यक्ष, मधु बाहेती एवं शोभा करमचंदानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मालती त्रिवेदी, कांता राजपुरोहित, राजकुमारी जैन एवं संतोष सोलंकी  उपाध्यक्ष, सोना सिंधी एवं आराधना प्रजापत जिला मंत्री, मनीषा बोराणा एवं दीपिका सोनी जिला उपमंत्री, शोभा शर्मा  संयुक्त मंत्री, नीतू डागा कोषाध्यक्ष, पुष्पलता सोनी शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि, सुशीला को संगठन मंत्री, मीनाक्षी दवे को प्रचार मंत्री तथा सीमा शर्मा को कार्यालय मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

कार्यक्रम में प्रदेश संयुक्त मंत्री जब्बर सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विजय शर्मा,उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला मंत्री रतन बारूपाल, पाली ब्लॉक अध्यक्ष यजुवेंद्र खेमलानी, पाली ब्लॉक मंत्री जयपाल सिंह, ब्लॉक प्रवक्ता महेंद्र आसेरी, राजेश कुमार सहित अनेक शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
अंत में नवगठित महिला कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन की मजबूती एवं महिला शिक्षकों के कल्याण हेतु सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलाया गया।

Previous Post

’कैबीनेट मंत्री जोराराम कुमावत जिले में, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत’

Next Post

अल्पसंख्यक वर्ग के लिए व्यवसायिक, शिक्षा एवं विरासत योजना में ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Next Post
अल्पसंख्यक वर्ग के लिए व्यवसायिक, शिक्षा एवं विरासत योजना में ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

अल्पसंख्यक वर्ग के लिए व्यवसायिक, शिक्षा एवं विरासत योजना में ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page