• May 30, 2026

पाली में अंधड़ से पेड़ गिरा, मासूम नीचे दबाः हॉस्पिटल में तोड़ा दम; 70km की रफ्तार से चली हवा, कई जगहों पर बिजली गुल

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में शनिवार रात आठ बजे आए तेज अंधड़ के कारण पेड़ गिर गए और टीन शेड भी उड़ गए।

मौसम विभाग ने मोबाइल पर अलर्ट भेजा, जिसके कुछ ही मिनट बाद चले अंधड़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। शहर में जोधपुर रोड पर कई जगह पेड़, होर्डिंग तक गिर गए। इस दौरान लाइट भी गुल हो गई।

पेड़ के नीचे दबने से किशोर की मौत

जिग्नेश (16) पुत्र मादाराम सरगरा निवासी निम्बाड़ा (गुड़ा एंदला) बच्चों के साथ शाम को घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान इमली का पेड़ गिर गया और मासूम उसके नीचे दब गया। परिजन उसे लेकर पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव बांगड़ हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाया गया है।

मौसम विभाग ने रात करीब 8 बजे पाली समेत ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, राजसमंद, सवाई माधोपुर और टोंक के कई स्थानों पर 80-100 किमी / घंटा की सतही हवाओं, तेज़ झोंकों, ओलावृष्टि, मध्यम बारिश और बिजली कड़कने के साथ बहुत भीषण तूफान आने की आशंका जताई है।

आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है और लोगों से भी सावधानी बरतने की।

You cannot copy content of this page