• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आहोर में धूल भरी आंधी चली, जनजीवन प्रभावितः तापमान में गिरावट, लोगों को उमस से राहत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 31, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आहोर-शनिवार शाम करीब 7 बजे आहोर, जालोर सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज धूल भरी आंधी चली, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। कई स्थानों पर लोगों को दुकानों और घरों में शरण लेनी पड़ी। तेज हवाओं के कारण सड़कों पर धूल का गुबार छा गया और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आंधी के बाद कई इलाकों में बारिश शुरू हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, कई जिलों में 31 मई से तेज हवाएं, रेत के बवंडर और हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। हालांकि, आहोर और जालोर को लेकर अभी ऐसी कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Previous Post

पाली में अंधड़ से पेड़ गिरा, मासूम नीचे दबाः हॉस्पिटल में तोड़ा दम; 70km की रफ्तार से चली हवा, कई जगहों पर बिजली गुल

Next Post

आबुरोड-बुजुर्ग से मारपीट, हाथ-पैर में फ्रैक्चरः आबूरोड के चनार रोड पर हमला, जान से मारने की धमकी का आरोप

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page