PALI SIROHI ONLINE
पाली जिले के सुदुर गांवों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ एवं सहायिकाए
अपनी फरियाद लेकर पहुची जिला कलेक्टर कार्यालय पाली
अल्प मानदेय पर कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं राज्य कर्मचारी का दर्जा और सम्मानजनक वेतन और रिटायर्डमनट पर ग्रेच्युटी और पेंशन लाभ की मांग को लेकर आज पाली जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और धरना प्रदर्शन किया गया पिछले सात दिनों से शान्ति पुर्ण ढंग से आंगनबाड़ी केंद्र के कार्मिक हड़ताल पर बैठे हुए हैं आज प्रदेश संगठन के संरक्षक छोटेलाल बुनकर और प्रदेश अध्यक्ष रचना शर्मा के निर्देशन में राजस्थान के प्रत्येक जिले पर धरना प्रर्दशन रखा गया जिसमें पाली जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने अपना सम्मानजनक हक मांगने पाली जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची और अपनी मांगों पर अडिग रही है जब तक इनकी मांग नहीं मानी जाती तब तक कार्य का बहिष्कार जारी रहैगा
वही आंगनबाड़ी केंद्र बंद होने से आंगनबाड़ी के साथ चिकित्सा विभाग और शिक्षा विभाग के कार्य भी बाधित हो रहे हैं


