PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में घर के सामने ट्रेक्टर रखने की बात को लेकर दो पड़ोसियों में हुई तकरार मारपीट में बदल गई। दोनों ने एक-दूजे पर लाठी-फावड़े से हमला कर दिया। जिसमें चार जने घायल हो गए। जिनका हॉस्पिटल में उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पाली के सदर थाने के ASI राजेन्द्र सीरवी ने बताया कि थाना क्षेत्र के मानपुरा भाकरी क्षेत्र में रहने वाले बलदेव ने अपना ट्रेक्टर पड़ोसी अशोक के घर के सामने रख दिया। इस पर दोनों पक्षों में कहासूनी हो गई। जो मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूजे पर लाठी-फावड़े से हमला कर दिया।इस घटना में एक पक्ष के मानपुरा भाकरी निवासी 50 साल के अशोक पुत्र उदाराम, उनकी 45 वर्षीय पत्नी मीना और 25 साल का बेटा लोकेश घायल हो गया। वही दूसरे पक्ष का 28 वर्षीय बलदेव पुत्र भेराराम घायल हो गए। सभी को सोमवार देर शाम को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई रिपोर्ट थाने में नहीं दी गई है। पर्चा बयान में दोनों पक्षों ने एक-दूजे पर हमला करने का आरोप लगाया।


