• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी आगः कैंटीन जलकर राख, ट्रेन में पानी भरने वाले पाइपों से बुझाई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 30, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आऊवा-मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर देर रात आग लग गई। प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर स्थित अल्पाहार कैंटीन आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे।

यह कैंटीन हमीदा खातून के नाम से संचालित हो रही थी। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते इसने पूरी कैंटीन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कैंटीन में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

रेलवे कर्मचारियों ने वेंडरों की सहायता से अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद ट्रेन में पानी भरने वाले पाइपों का उपयोग कर पानी डालकर आग को नियंत्रित किया गया।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई और न ही उस समय प्लेटफॉर्म पर कोई ट्रेन खड़ी थी।

Previous Post

अखापुरा गांव में घरेलू झगड़ों से परेशान युवक ने फांसी लगाई

Next Post

पाली-घर के आगे ट्रेक्टर रखने पर लाठी-फावड़े से किया हमला, दो पक्षों के 04 घायल

Next Post

पाली-घर के आगे ट्रेक्टर रखने पर लाठी-फावड़े से किया हमला, दो पक्षों के 04 घायल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page