• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पालड़ी एम थाना परिसर में परिंडे लगाने की मुहिम शुरूः ओम श्री गजानंद सेवा समिति ने गर्मियों के लिए की पहल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 20, 2026
in Local
0
पालड़ी एम थाना परिसर में परिंडे लगाने की मुहिम शुरूः ओम श्री गजानंद सेवा समिति ने गर्मियों के लिए की पहल

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-शिवगंज उपखंड क्षेत्र के पालड़ी एम थाना परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाने की मुहिम शुरू की गई है। हर वर्ष की तरह इस साल भी गर्मियों के मद्देनजर गांवों तक पहुंचकर पक्षियों के लिए परिंडे उपलब्ध करवाए जाएंगे। इन परिंडों को ग्रामीण और कार्यकर्ता नियमित रूप से पानी से भरेंगे।

ओम श्री गजानंद सेवा समिति के अध्यक्ष मंगल कुमार मीणा ने बताया कि समाज सेवा और गौ सेवा से जुड़े लोगों ने थाना परिसर पहुंचकर मंदिर प्रांगण के आसपास पक्षियों के पानी पीने के लिए परिंडे लगाए। इस मुहिम का शुभारंभ थाना अधिकारी कैलाश दान ने स्वयं अपने हाथों से नीम के पेड़ पर परिंडा लगाकर और उसमें पानी भरकर किया।इस अवसर पर थानाधिकारी कैलाश दान, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, तुलसाराम, मांगू सिंहज और स्टाफ मौजूद रहे। अंदौर निवासी रमेश भाई प्रजापत ने 31 परिंडे उपलब्ध कराए। ओम श्री गजानंद सेवा समिति ने 300 से अधिक परिंडे लगाने का लक्ष्य रखा है।

गौ सेवा प्राणी सेवा समिति, अंदौर के अध्यक्ष भरत कुमार प्रजापत, रमेश कुमार प्रजापत, इन्दर कुमार प्रजापत, करण कुमार प्रजापत, हितेश कुमार वाल्मीकि, धीरेन्द्र सिंह देवड़ा, दिनेश कुमार मीणा, नेपाल सिंह देवड़ा, संजय कुमार और पप्पू मीणा सहित कई सदस्य मौजूद थे।

आगामी दिनों में ओम श्री गजानंद सेवा समिति और गौ सेवा प्राणी सेवा समिति द्वारा देवस्थानों, जंगलों, स्कूलों, श्मशान भूमियों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर गांव-गांव तक परिंडे उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही, उनमें नियमित रूप से पानी भरने की जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएंगी।

Previous Post

भीनमाल-ग्राम विकास अधिकारियों ने सौंपा ज्ञापनः पदोन्नति न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी, विभाग पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

Next Post

मंत्री दिलावर बोले-अब स्वच्छता में कोताही बर्दाश्त नहीं: अधिकारियों के आर्थिक अधिकार होंगे खत्म, जल संरक्षण सिर्फ सरकार नहीं, हम सबकी जिम्मेदारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page