PALI SIROHI ONLINE
पालडी एम पुलिस ने एक ना
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा सम्पति सम्बन्धी प्रकरणों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व पुष्पेन्द्र वर्मा वृताधिकारी वृत शिवगंज के निकट सुपरविजन में थाना स्तर पर टीकमाराम उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना पालडी एम के नेतृत्व में बाबा रामदेव होटल सरहद वेराविलपुर पर एक मोटर साईकिल चोरी होने की वारदात की गम्भीरता को देखते हुये थाना स्तर पर टीम का गठन कर अज्ञात मुलजिमान को तकनिकी व मूखबीर की सूचना के आधार पर नामजद कर चोरी करने वाले नाबालिग को निरूद्ध कर चोरी की मोटर साईकिल को बरामद किया गया। उक्त नाबालिग द्वारा सुमेरपुर कस्बा व आहोर में मोटर साईकिल चोरी करने की वारदात स्वीकार की है।
प्रकरण विवरणः-प्रार्थी जुजाराम रेबारी निवासी वेराविलपुर ने पुलिस थाना पर उपस्थित होकर रिपोर्ट पेश की कि मैं मेरी मोटर साईकिल नम्बर RJ-24-SN-2818 को लेकर बाबा रामदेव होटल पर चाय पिने हेतु गया था। जहां पर मोटर साईकिल को होटल के बाहर खडी करके चाय पीकर वापस आया तो अज्ञात चोर द्वारा उक्त मोटर साईकिल को चोरी की है वगैरा पर प्रकरण दर्ज कर अनुसन्धान व तलाश शुरू की गई।
पुलिस टीमः-
1. टीकमाराम उनिपु थानाधिकारी पुलिस थाना पालडी एम।
2. उदाराम सउनि पुलिस थाना पालडी एम।
3. दौलतसिंह कानि न 98 पुलिस थाना पालडी एम।
4. गणेश कुमार कानि न 260 पुलिस थाना पालडी एम।

