• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली: निजी स्कूलों ने मासिक निरीक्षण का विरोध, सीएम के नाम एडीएम एवं विधायक प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 15, 2026
in Local
0
बाली: निजी स्कूलों ने मासिक निरीक्षण का विरोध, सीएम के नाम एडीएम एवं विधायक प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन

PALI SIROHI ONLINE

बाली: निजी स्कूलों ने मासिक निरीक्षण का विरोध, सीएम के नाम एडीएम एवं विधायक प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन

बाली में निजी शिक्षण संस्थान संघ ने ‘राज शाला संबलन’ योजना के तहत निजी स्कूलों के हर महीने मोबाइल ऐप के माध्यम से होने वाले निरीक्षण का विरोध किया है। संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह एवं बाली विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह राणावत को ज्ञापन सौंपकर इस आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की।

संघ का कहना है कि निजी विद्यालय स्ववित्तपोषित संस्थान हैं और उनका संचालन संविधान तथा राजस्थान के शिक्षा संबंधी नियमों के अनुसार होता है। उनका आरोप है कि मासिक निरीक्षण की नई व्यवस्था विद्यालयों की स्वायत्तता में अनावश्यक प्रशासनिक हस्तक्षेप है और इससे ‘इंस्पेक्टर राज’ को बढ़ावा मिलेगा।

इसके साथ ही संघ ने आरटीई (RTE) की बकाया प्रतिपूर्ति राशि का शीघ्र भुगतान करने की भी मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो निजी शिक्षण संस्थान लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रताप सिंह भाटी, मोहनलाल गुज्जर, महेश शर्मा, अनंत नारायण सिंह, मांगीलाल परमार, जगदीश परिहार, शक्ति सिंह चौहान, छोगाराम भटनागर, शोभा राजपुरोहित, मोहनलाल चौधरी, सांकला राम देवासी और निशांत सिंह राव सहित अन्य पदाधिकारी बडी संख्या में निजी विघालयो के शिक्षक भी मौजूद रहे।

Previous Post

देसूरी ब्लॉक में निजी विद्यालय रहे बंद, सरकार के आदेशों का विरोध

Next Post

पालडी एम पुलिस ने एक नाबालिग को निरूद्ध कर चोरी की बाइक की बरामद

Next Post
पालडी एम पुलिस ने एक नाबालिग को निरूद्ध कर चोरी की बाइक की बरामद

पालडी एम पुलिस ने एक नाबालिग को निरूद्ध कर चोरी की बाइक की बरामद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page