PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के पादरला शिविर में समस्याओं का हुआ निस्तारण,4 पट्टों का हुआ वितरण।
पादरला ग्राम में आयोजित फोलो ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का हुआ निस्तारण शिविर में शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी दिनेश विश्नोई, अतिरिक्त विकास अधिकारी सुरेश जानी, नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह सख्तावत, जिला जनअभियोग एवं सतर्कता समिति सदस्य मोहन देवासी पादरला, सरपंच प्रशासक कंकुदेवी परिहार, ग्राम विकास अधिकारी जगमोहन सोलंकी, मांगीलाल परिहार सहित विभिन्न विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के प्रयास से मौके पर ही जन समस्या का समाधान किया गया तथा विभागों द्वारा योजना की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया शिविर में भूमि विक्रय विलय विलेख 4 पट्टे वितरण किया गया।
साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में 2 लाभार्थियों के तृतीय किश्त एवं 1 आवास की द्वितीय किश्त हेतु जिओ टैग की गई ,राजस्व विभाग के द्वारा आपसी सहमति से बंटवारा नामांतरण 12 नाम शुद्धिकरण 10 , फार्मर रजिस्ट्रेशन 1 का कार्य किए गए सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थियों के नई पेंशन स्वीकृति जारी करवाकर पीपीओ दिये गए साथ में विभिन्न विभागों के शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, जलदाय विभाग, महिला बाल एवं विकास विभाग, आयुर्वेदिक विभाग, पशु पालन ,कृषि विभाग,शिक्षा विभाग सार्वजनिक निर्माण विभाग, जलदाय विभाग के द्वारा अधिक से अधिक ग्राम वासियों को विभागों की योजना से लाभान्वित किया गया ,
इस दौरान शिविर में आयुर्वेद डॉ. निर्मल कुमार शर्मा सेवाड़ी ,आयुर्वेद कंपाउंडर सवाईसिंह, आर जी बी मैनेजर कन्हैयालाल, पटवारी दिनेश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी जगमोहन सोलंकी, रवि मोबारसा, कंपाउंडर महेश दादालिया, मांगीलाल परिहार सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

