PALI SIROHI ONLINE
पचानवा में जिलाध्यक्ष साकिर खान खोखर का स्वागत, गैस कीमतों के विरोध में कल आहोर में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन में आने का खोखर ने दिया न्यौता
विक्रमसिह पचानवा/आहोर
राहुल गांधी यूथ फेडरेशन राजस्थान के जालौर जिलाध्यक्ष साकिर खान खोखर ने आहोर विधानसभा क्षेत्र के पचानवा गांव का दौरा किया। यहां आयोजित बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर और साफा बांधकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए खोखर ने कहा कि घरेलू रसोई गैस के बढ़ते दामों से आम लोगों पर महंगाई का दबाव लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि गैस मूल्य वृद्धि के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 15 मार्च को सुबह 11 बजे उपखंड कार्यालय आहोर के सामने कांग्रेस की ओर से धरना व विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
इस मौके पर फतेहसिंह, शंभूसिंह, विक्रमसिंह, हमीरसिंह, लक्ष्मणसिंह, हडमतसिंह, श्यामसिंह मोरू, डुगरसिंह, गोविंद सिंह, महावीर सिंह और चिकुसिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


