• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबुरोड-भाजपा नगर मंडल में प्रशिक्षण अभियान की कार्यशाला की तैयारियों को लेकर बैठक, कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 14, 2026
in Local
0
आबुरोड-भाजपा नगर मंडल में प्रशिक्षण अभियान की कार्यशाला की तैयारियों को लेकर बैठक, कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे

PALI SIROHI ONLINE

आबुरोड-भाजपा नगर मंडल में प्रशिक्षण अभियान की कार्यशाला की तैयारियों को लेकर बैठक, कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे

कल भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आबू रोड के मंडल अध्यक्ष मनीष सिंगला के प्रतिष्ठान पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली कार्यशाला की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यशाला को सफल बनाने के उद्देश्य से विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए।

बैठक के दौरान कार्यशाला के आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं जैसे भोजन व्यवस्था, हाल एवं टेंट व्यवस्था, माइक एवं साउंड सिस्टम तथा मंच सज्जा (डेकोरेशन) आदि विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संपन्न कराने के लिए समितियों का गठन किया गया और प्रत्येक समिति के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।मंडल अध्यक्ष मनीष सिंगल व अभियान के वक्ता मनीष परसाई ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार एवं अंत्योदय की भावना भारतीय जनता पार्टी की मूल प्रेरणा है।

प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और सेवा भावना को और अधिक मजबूती के साथ समाज तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी पूर्ण समर्पण के साथ कार्यक्रम की सफलता के लिए सहयोग देने का विश्वास दिलाया।

बैठक मे जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी रितेश सिंह , वरिष्ठ सुरेश सैनी, मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंहल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनीष परसाई , महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ,मुकेश मोदी , हरेन्द्र सिंह, देवेंद्र निगम, रमेश वैष्णव, मंत्री अशोक माली कोषाध्यक्ष दिलीप सोनी, निर्वतमान पार्षद दीपक कुमार, राजेन्द्र प्रसाद अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे  ।

Previous Post

पचानवा में जिलाध्यक्ष साकिर खान खोखर का स्वागत, गैस कीमतों के विरोध में कल आहोर में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन में आने का खोखर ने दिया न्यौता

Next Post

बीसलपुर में श्री भैरव विद्यालय प्रांगण में निःशुल्क विकलांग साधन सहायता शिविर आयोजित, बड़ी संख्या में पीड़ित हुए लाभान्वित

Next Post

बीसलपुर में श्री भैरव विद्यालय प्रांगण में निःशुल्क विकलांग साधन सहायता शिविर आयोजित, बड़ी संख्या में पीड़ित हुए लाभान्वित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page