नाना में मेघवाल समाज के मोहहले में पिछले लम्बे समय से विद्युत समस्या से जुझ रहे ग्रामीण
PALI SIROHI ONLINE
नाणा – गांव नाना के मेघवाल समाज के लोग पिछले लम्बे समय से विद्युत समस्या से झुज रहे है। समय समय पर विद्युत विभाग को अवगत कराने के बाद भी आज तक कोई स्थाई समाधान नहीं हो पाया है।
वार्डपंच कुलदीप ने बताया कि भीषण गर्मी में 150-160 वोल्ट आ रहे है। जिसके कारण न तो ढंग से पंखे चल रहे है। न ही कूलर चल रहे हैं। जिसकी वजह से छोटे छोटे बच्चे व लोग गर्मी से काफी ज्यादा परेशान हैं।
कांग्रेस ब्लॉक सदस्य शंकर डांगी ने बताया पिछले कुछ महीनों पहले विभाग द्वारा नईं डीपी लगाने की बात की थी पर आज दिन तक विभाग सिर्फ डीपी के लिए खंभे खड़े कर डीपी लगाना भूल गया है।
इस समस्या के चलते लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

