• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाना ठंडी बेरी में हत्या के आरोपी के घर तोड़फोड़ आगजनी के 5 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 15, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के ठंडी बेरी बोथारा गांव में हत्या के आरोपी के घर पर हमला, तोड़फोड़ एवं आगजनी करने के मामले में नाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी 2026 को ठंडी बेरी बोथारा निवासी नीताराम पुत्र मोगाराम गरासिया की हत्या चतराराम पुत्र सूरमाराम गरासिया द्वारा किए जाने का मामला सामने आया था। घटना के बाद मृतक नीताराम के परिजनों एवं अन्य लोगों में रोष व्याप्त हो गया था। आरोप है कि मृतक के पांच पुत्रों सहित करीब 20 लोगों ने हत्या के आरोपी चतराराम के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की तथा आगजनी की घटना को अंजाम दिया था।

घटना की सूचना मिलने पर बाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेन सिंह महेचा एवं सुमेरपूर डीएसपी जितेंद सिंह, नाना पुलिस थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा मय  जाब्ता मौके पर पहुंचा था। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए हत्या के आरोपी चतराराम को गिरफ्तार कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम की थी।

इसी प्रकरण में आगे की जांच के दौरान नाना पुलिस के सहायक थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आगजनी एवं तोड़फोड़ की घटना में शामिल सदाराम, हकमाराम, कालूराम, नेनाराम एवं शंकरलाल पुत्र दीताराम जाती गरासिया को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस की ओर से अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Previous Post

बालराई में वर्षों पुरानी समस्या का समाधान, पेंशन पाकर लहरी देवी का खिला चेहरा

Next Post

रानी नगर पालिका में शहरी सेवा शिविर 2026 आयोजित, विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण

Next Post
रानी नगर पालिका में शहरी सेवा शिविर 2026 आयोजित, विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण

रानी नगर पालिका में शहरी सेवा शिविर 2026 आयोजित, विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page