PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
रानी ग्रामीण सेवा शिविर की सफलता- पात्र वृद्धजनों को मिला अधिकार, वर्षों पुरानी समस्या का समाधान*
*पेंशन पाकर लहरी देवी का खिला चेहरा*
*ग्रामीणों की समस्याओं का हो रहा समाधान*
*सरकार को दिया धन्यवाद*
पाली, 15 जून। राज्य सरकार द्वारा आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके घर-गांव तक पहुंचाने एवं समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 ग्राम पंचायत बालराई में आयोजित किया गया में एक ही जगह है वीभिन्न प्रकार के समस्याओं का समाधान एक जगह होने से ग्रामीण जनों के चेहरे पर खुशी है। शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण कर पात्र व्यक्तियों को राहत प्रदान की गई।
शिविर के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की जांच की गई, जिसमें दो पात्र वृद्धजनों की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत की गई। पेंशन स्वीकृत होने से दोनों लाभार्थियों को नियमित आर्थिक सहायता प्राप्त होने का मार्ग प्रशस्त हुआ तथा उनके जीवन-यापन में सहारा मिला।
ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी समस्याओं एवं जागरूकता के अभाव के कारण कई बार पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। ग्राम पंचायत बालराई में आयोजित शिविर के दौरान सामने आया, जहां विभागीय त्वरित कार्रवाई से एक बुजुर्ग महिला के चेहरे पर पुनः मुस्कान लौट आई।
शिविर में लहरी देवी पत्नी पीथाराम ने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि उनकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन लगभग दो वर्षों से बंद थी, जिससे उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। वृद्धावस्था में पेंशन बंद होने से उनके दैनिक जीवन-यापन में भी कठिनाई उत्पन्न हो गई थी।
शिविर में उपस्थित अधिकारियों द्वारा उनके प्रकरण की तत्काल जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि जन आधार एवं आधार में ई-केवाईसी पूर्ण नहीं होने के कारण उनकी पेंशन का भुगतान बाधित हो गया था। समस्या की गंभीरता को देखते हुए शिविर में ही आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई तथा लहरी देवी की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करवाई गई।
ई-केवाईसी पूर्ण होने के पश्चात संबंधित अभिलेखों का सत्यापन कर उनकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन पुनः प्रारंभ कर दी गई। पेंशन पुनः चालू होने की सूचना मिलने पर लहरी देवी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार एवं शिविर में उपस्थित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
यह शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया, जहां एक ओर दो नए पात्र वृद्धजनों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिला, वहीं दूसरी ओर पिछले दो वर्षों से बंद पड़ी लहरी देवी की पेंशन पुनः प्रारंभ कर उन्हें बड़ी राहत प्रदान की गई।

