• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाना के सेरावा में घर में सो रही मासूम को कुत्ते ने काटा,12 टांके आए,हालत स्थिर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 9, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के नाना थाना क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य सेरावा ग्राम में घर में सो रही दो साल की मासूम पर कुत्ते ने हमला कर दिया। घटना 7 मई रात 10 बजे की बताई जा रही। बच्ची के सिर पर कई जगह काट लिया। मासूम को खींचकर बाहर ले जाने लगा। बेटी के रोने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में काम कर रही मां दौड़कर आई और लाठी से कुत्ते पर कई वार किए, जिसके बाद कुत्ता मासूम को छोड़कर भागा।बच्ची को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। बच्ची के सिर में 12 टांके आए हैं। शनिवार को तीसरे दिन भी मासूम का पाली  जिला हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

मां चकूबाई ने बताया- 7 मई की रात करीब 10 बजे मेरी 2 साल की बेटी संगीता घर के चौक में पलंग पर सो रही थी। उसके दो भाई कुछ दूरी पर दूसरे पलंग पर सो रहे थे। मैं घर में काम कर रही थी। पति सवाराम गरासिया काम से नहीं लौटे थे।

घर का गेट खुला होने के कारण एक कुत्ता आ गया और बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची का सिर जबड़े में पकड़ लिया। पलंग से खींचकर नीचे गिरा दिया। बच्ची को घसीटकर बाहर ले जाने लगा।

मैं दूसरे कमरे में काम कर रही थी। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर मैं दौड़कर वहां पहुंची। बच्ची को कुत्ते के जबड़े से छुड़ाने का प्रयास करने लगी। कुत्ते ने बच्ची को नहीं छोड़ा तो पास में पड़ी लकड़ी उठाकर कुत्ते के सिर पर लगातार कई वार किए। इसके बाद वह बच्ची को छोड़कर भागा।

परिजन बच्ची को नाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर  पहुंचे, जहां डॉ राजेश कुमार से प्राथमिक उपचार के बाद पाली के बागड़ हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। मासूम के सिर पर करीब 12 टांके आए हैं।डॉक्टर बोले- बच्ची की हालत गंभीर थी।

सूचना मिलते ही नानां थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा ओर भिनाना चौकी प्रभारी हिंर सिंह चौहान और बेडा चौकी प्रभारी तेज सिंह चौहान भी चिकित्साल पहुचे ओर घायल को एम्बुलेंस से पाली रवाना करने में सहयोग किया।
फिलहाल उसकी हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर है।

Previous Post

सांडेराव में महाराणा प्रताप की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई

Next Post

साण्डेराव पुलिस ने टॉप-10 मे चयनित फरार ईनामी नरेन्द्रसिंह व शंकरलाल को किया गिरफतार, नरेन्द् को भटेवर व शंकर को उथमण से किया डिटेन

Next Post

साण्डेराव पुलिस ने टॉप-10 मे चयनित फरार ईनामी नरेन्द्रसिंह व शंकरलाल को किया गिरफतार, नरेन्द् को भटेवर व शंकर को उथमण से किया डिटेन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page