• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाना नदी के कुए में मिला सड़ा गला शव, पुलिस शिनाख्ती के प्रयासों में लगी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 29, 2026
in Local
0
नाना नदी के कुए में मिला सड़ा गला शव, पुलिस शिनाख्ती के प्रयासों में लगी

PALI SIROHI ONLINE

नाना नदी के कुएं में मिला सड़ा-गला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र में स्थित नाना नदी के एक परित्यक्त (खंडर पड़े) कुएं में आज सुबह एक सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ ग्रामीण नदी की ओर गए थे। इसी दौरान कुएं की तरफ से तेज बदबू आने पर उन्होंने अंदर झांककर देखा, तो उन्हें एक शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तुरंत इस बारे में समाजसेवी व भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष हर्येश सिंह भाटी को सूचना दी।

सूचना मिलते ही हर्येश सिंह भाटी ने नाना पुलिस थाने को अवगत कराया। मौके पर नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।

थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव करीब 8 से 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक के शरीर पर कैपरी तथा फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों द्वारा पहने जाने वाले सुरक्षा जूते (बूट) मिले हैं।

पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में स्थित फैक्ट्रियों व कार्यस्थलों, जहां बाहरी मजदूर काम करते हैं, वहां फोटो भेजे हैं। साथ ही पुलिस अपने स्तर पर अन्य माध्यमों से भी मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

शव मिलने की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Previous Post

पढे आज बुधवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

जवाई सफारी पर कमेटी रखेगी नजर, जीपीएस और यूनिक नंबर अनिवार्य, पहली बार जवाई प्रबंधन कमेटी गठित

Next Post
जवाई सफारी पर कमेटी रखेगी नजर, जीपीएस और यूनिक नंबर अनिवार्य, पहली बार जवाई प्रबंधन कमेटी गठित

जवाई सफारी पर कमेटी रखेगी नजर, जीपीएस और यूनिक नंबर अनिवार्य, पहली बार जवाई प्रबंधन कमेटी गठित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page