• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाना दुर्घटना में घायल बाइक सवार की मौत, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस वाहन से घायलों को भेजा था चिकित्सालय

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 27, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

चामुंडेरी के पास सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, एक का इलाज जारी

बाली। बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के चामुंडेरी के निकट बाली–पिंडवाड़ा मेगा हाईवे पर शुक्रवार देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकराने से घायल हुए दो युवकों में से एक की आज शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार हादसे के बाद नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा एवं सहायक थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह राठौड़ ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस वाहन से दोनों घायलों को तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया था। इसके बावजूद इसके गंभीर रूप से घायल ईश्वर पुत्र नगजी मीणा निवासी केसरपुरा, जिला प्रतापगढ़ ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में घायल हितेश पुत्र सत्यनारायण निवासी मावली, जिला उदयपुर का उपचार जारी है।

नाना पुलिस थाने के एएसआई राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मृतक के पिता नगजी पुत्र मंजि मीणा की रिपोर्ट पर दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है। नाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार द्वारा पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Previous Post

सुमेरपुर-कल से आयोजित होगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान होगा शुरू,सुमेरपुर ब्लाॅक में 41,018 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित

Next Post

गौसेवा का अनूठा उदाहरण, श्री महावीर जीव दया मंडल नाणा ने 1000 किलो हरी ककड़ी व टिंडी का किया वितरण

Next Post
गौसेवा का अनूठा उदाहरण, श्री महावीर जीव दया मंडल नाणा ने 1000 किलो हरी ककड़ी व टिंडी का किया वितरण

गौसेवा का अनूठा उदाहरण, श्री महावीर जीव दया मंडल नाणा ने 1000 किलो हरी ककड़ी व टिंडी का किया वितरण

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page