PALI SIROHI ONLINE
कागदड़ा से बाइक चोरी, पीड़ित की रिपोर्ट पर नाना थाने में मामला दर्ज
पाली/बाली। बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के कागदड़ा गांव से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर नाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाना थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि कागदड़ा निवासी सकाराम पुत्र सोनाराम मीणा ने अपनी बाइक चोरी होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। रिपोर्ट में अज्ञात व्यक्तियों पर बाइक चोरी करने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात बाइक चोरों की तलाश तेज कर दी है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।


