PALI SIROHI ONLINE
लूणावा में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, बाली थाने में मामला दर्ज
पाली/बाली। बाली थाना क्षेत्र के लूणावा गांव में घर के बाहर खड़ी एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर बाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाली थाना अधिकारी ने बताया कि राजू पुत्र दिनेश दमानी निवासी लूणावा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके घर के सामने खड़ी उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है तथा बाइक चोरों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।


