
PALI SIROHI ONLINE
जगदीशसिंह सिसोदिया नारलाई
नवनियुक्त देसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपुरोहित नारलाई पहुंचे
निवर्तमान मंडल उपाध्यक्ष गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत


देसुरी। नवनियुक्त देसुरी भाजपा मंडल अध्यक्ष अभय सिंह राजपुरोहित मंगलवार शाम 5 :00 बजे नारलाई पहुंचे जहां निवर्तमान मंडल उपाध्यक्ष जगदीशसिंह गहलोत पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रभु दास वैष्णव बूथ अध्यक्ष लालाराम चौधरी बूथ अध्यक्ष कल्याणसिंह चारण अनेवा के नेतृत्व में साफा एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजपुरोहित ने कहा कि प्रत्येक बुथ से जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को संगठन के विभिन्न पद दिए जाएंगे संगठन में अंतिम पंक्ति में खड़े कार्यकर्ता का भी मान सम्मान में कोई कमी नहीं आगे हमें संगठन का कार्य मिलजुल कर करना होगा। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजपुरोहित का मुख्य बस स्टेशन पर कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं ग्रामीणों ने साफा एवं माल्यार्पण कर मुंह मीठा कर बधाई दी एवं स्वागत किया। इस अवसर पर मनोहर सिंह चौहान भारत सिंह राव लालाराम चौधरी भीमाराम जणवा खरताराम घाँची मोटाराम घांची सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


