• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाडोल में 2 जून से श्रीमद् भागवत महापुराण कथा, पूज्य पुरारामजी सुथार करेंगे कथा वाचन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 28, 2026
in Local
0
नाडोल में 2 जून से श्रीमद् भागवत महापुराण कथा, पूज्य पुरारामजी सुथार करेंगे कथा वाचन

PALI SIROHI ONLINE

नाडोल में 2 जून से श्रीमद् भागवत महापुराण कथा, पूज्य पुरारामजी सुथार करेंगे कथा वाचन
नगराज वैष्णव
नाडोल धर्म नगरी नाडोल की पावन धरा पर राज राजेश्वरी आशापुरा माताजी की असीम कृपा से 2 जून, मंगलवार से श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा का आयोजन “श्री सनातन धर्म विकास समिति एवं समस्त ग्रामवासी नाडोल” के तत्वावधान में होगा। भुराराम चौधरी खारलडा रोड स्वीग पूल के पास आयोजन होगा
कथा का शुभारम्भ 2 जून 2026 को होगा तथा समापन 10 जून 2026 को किया जाएगा। प्रतिदिन कथा प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी। कथा वाचन पूज्य पुरारामजी सुधास (भागवताचार्य एवं आयुर्वेदाचार्य) द्वारा किया जाएगा, जो बीकानेर एवं जयपुर से जुड़े हुए हैं।


आयोजन समिति ने बताया कि कथा का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं धर्म के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करना है। कथा के माध्यम से जीवन का सच्चा ज्ञान, परिवार में सौहार्द, मन की शांति तथा धर्म-संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।
2 जून को सुबह 8 बजे चारभुजा मंदिर से कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा स्थल वीर सावरकर प्राकृतिक, वैदिक एवं आयुर्वेदिक भोजनालय, चौमुखा माताजी मंदिर के सामने, खारड़ा रोड नाडोल रखा गया है।
श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध सात्विक एवं आयुर्वेदिक भोजन, आवास, शुद्ध पेयजल, पार्किंग, प्राथमिक चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। एक दिन, दो दिन या पूर्ण समय रुकने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं आवास निःशुल्क रहेगा, जबकि अन्य श्रद्धालुओं के लिए भोजन शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है।
आयोजन के दौरान धार्मिक एवं प्रेरणादायक पुस्तकों का विशाल स्टॉल भी लगाया जाएगा। आयोजन समिति ने अधिकाधिक श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Previous Post

सांडेराव-अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का पर्व, अमन-चैन की मांगी दुआ

Next Post

फालना-रावणा राजपूत छात्रावास विकास संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा महान क्रांतिकारी दामोदर सावरकर की जयंती मनाई गई

Next Post

फालना-रावणा राजपूत छात्रावास विकास संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा महान क्रांतिकारी दामोदर सावरकर की जयंती मनाई गई

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page