• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मुंडारा में आओ गावं चले अभियान, पुलिस चौकी भवन निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 16, 2026
in Local
0
मुंडारा में आओ गावं चले अभियान, पुलिस चौकी भवन निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन

PALI SIROHI ONLINE

आओ गावं चले अभियान:मुंडारा पुलिस चौकी भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन
  
बाली उपखण्ड के मुंडारा गावं में कन्या छात्रावास सामने मुंडारा-भीटवाड़ा रोड़ पर पूर्व सरपंच सरेमल कोठारी द्वारा आवंटित पुलिस चौकी भूमि पर आओ गावं चले अभियान के तहत दानदाताओं व जनसहयोग से पुलिस चौकी भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर शिला रखकर निर्माण कार्य शुरू किया गया।

पुलिस थाना सादड़ी निरीक्षक हनवंतसिंह सोढ़ा व पुलिस चौकी लाटाड़ा प्रभारी एएसआई महेंद्रसिंह कुम्पावत के सुपरविजन व जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली चेन सिंह महेचा, पुलिस उपअधीक्षक बाली के मार्गदर्शन एवं संत शिवपुरी गोस्वामी व घनश्याम शर्मा की मौजूदगी में पंडित श्रवणकुमार ओझा द्वारा मंत्रोच्चार व पूजा अर्चना कर दानदाता केसाराम परिहार, देवीसिंह राजपुरोहित, हिम्मतसिंह राजपुरोहित,अनिल शाह,उपजिला प्रमुख डॉ. जगदीश चौधरी, मुंडारा प्रशासक प्रवीण वैष्णव, रमेशकुमार चौधरी, मोहनलाल बावल सहित पुलिस चौकी दानदाताओं ने नीव में शिला रखकर जिला कलेक्टर की पहल आओ गावं चले अभियान के तहत पुलिस चौकी मुंडारा के निर्माण कार्य की शुरुआत की।

  निर्माण कार्य में दानदाता अनिल शाह द्वारा सम्पूर्ण चारदीवारी मय गेट, देवीसिंह राजपुरोहित, केसाराम परिहार, हिम्मतसिंह राजपुरोहित व प्रशासक प्रवीण वैष्णव द्वारा एक-एक कमरा,रमेशकुमार चौधरी द्वारा रसोईघर, मोहनलाल बावल द्वारा बाथरूम निर्माण कार्य, मदनलाल चौहान द्वारा चारदीवारी पर कंगूरा व लेम्प की घोषणा की गई।
उपजिला प्रमुख डॉ. जगदीश चौधरी द्वारा एक लाख ग्यारह हजार रुपए, चुन्नीलाल चौहान द्वारा 22 हजार रुपये व दानदाता मोतीलाल बावल, भोमाराम बावल, मोहनलाल परिहार, एडवोकेट कांतिलाल बावल, मांगीलाल परिहार, हरीशकुमार मेंशन, शांतिलाल परमार,लखमाराम बावरी, बाबूलाल राणावत व चुन्नीलाल रंगास्वामी, देवीदास वैष्णव, कांतिदास वैष्णव, एडवोकेट सोहनसिंह सोलंकी, लीला बाबूलाल बावल द्वारा ग्यारह हजार रुपए व नैनाराम मीणा द्वारा दो ट्रैक्टर ट्रॉली पत्थर की घोषणा की गई।

पुलिस थाना सादड़ी निरीक्षक हनवंतसिंह सोढ़ा व लाटाड़ा एएसआई महेंद्रसिंह कुम्पावत ने सभी दानदाताओं को निर्माण कार्य में जनसहयोग पर आभार प्रकट करते हुए  कहा कि जनता का सहयोग ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है जहाँ पर दानदाता पुलिस चौकी भवन निर्माण कार्य में जनसहयोग कर अग्रणी भूमिका निभाते है।उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता का साथ हो तो निर्माण कार्य आसान हो जाता है।
सभी दानदाताओं ने कहा कि पुलिस चौकी मुंडारा ग्रामवासियों के लिए सुरक्षा का प्रतीक बनेगी।

दानदाताओं ने पुलिस चौकी मुंडारा के निर्माण कार्य में ग्रामीण मिलकर आदर्श पुलिस चौकी का निर्माण कार्य करवाएंगे।निर्माण कार्य में दानदाताओं को प्रेरित करने में वार्डपंच गिरधारी मेवाड़ा व बीट कॉन्स्टेबल मूलाराम का सराहनीय सहयोग रहा।

Previous Post

नाडोल व्यापार मण्डल के चुनाव सम्पन्न 2026 में प्रवीण माली विजयी

Next Post

तखतगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्रो मे हर्षोल्लास के साथ धुमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Next Post
तखतगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्रो मे हर्षोल्लास के साथ धुमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

तखतगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्रो मे हर्षोल्लास के साथ धुमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page