• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्रो मे हर्षोल्लास के साथ धुमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 16, 2026
in Local
0
तखतगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्रो मे हर्षोल्लास के साथ धुमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्रो मे हर्षोल्लास के साथ धुमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

भामाशाहों ने खोला सहयोग का पिटारा

तखतगढ़ 16 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) रविवार को सुमेरपुर उपखंड एव तखतगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्रो मे हर्षोल्लास के साथ धुमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस तखतगढ़ कस्बे के संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में 80वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मे देशभक्ति के तरानो से गुंजता आसमा के बिच सांस्कृतिक गीतो की धुम रही। समारोह में ईओ महेंद्र कुमार बंजारा, प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह तंवर एवं नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार बवेरवाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान, परेड की सलामी एवं निरीक्षण हुआ। छात्र-छात्राओं ने शानदार परेड के साथ देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।

समारोह में नगर के भामाशाहों ने शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की घोषणाएं कर मिसाल पेश की। उप तहसीलदार जितेंद्र कुमार बवेरवाल, रमेश कुमार घांची एवं नगर पालिका कर्मचारियों ने विद्यालय की कक्षाओं की मरम्मत के लिए 50 हजार रुपए देने की घोषणा की। भामाशाह सुरेश कुमार जैन ने पांच कक्षों की मरम्मत का जिम्मा लिया, जिस पर करीब 2.50 लाख रुपए खर्च होंगे। इस सहयोग के लिए देवाराम चौधरी प्रेरक रहे। भामाशाह मनीष परिहार ने नंबर-3 विद्यालय में टुकड़ी लगाने के लिए 51 हजार रुपए देने की घोषणा की।


नगर पालिका प्रशासन ने नगर एवं नगर पालिका क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिमाओ का सम्मान किया। विद्यालय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस से पूर्व
उप तहसील कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय सहित उप स्वास्थ्य केंद्र, पटवार भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, कृषि डाक बंगला, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग एवं सरकारी-निजी विद्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। नगर में घर-घर तिरंगा लहराया और विभिन्न स्थानों पर मिठाई वितरित की गई।कार्यक्रम में थाना अधिकारी शैतान सिंह, बालिका विद्यालय प्रधानाचार्य पृथ्वीराज सिंह,जनप्रतिनिधि, नगर पालिका स्टाफ, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

Previous Post

मुंडारा में आओ गावं चले अभियान, पुलिस चौकी भवन निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन

Next Post

चामुंडेरी में टेंपो पलटने से चालक हुआ गंभीर घायल,घायल को भेजा गया चिकित्सालय

Next Post
चामुंडेरी में टेंपो पलटने से चालक हुआ गंभीर घायल,घायल को भेजा गया चिकित्सालय

चामुंडेरी में टेंपो पलटने से चालक हुआ गंभीर घायल,घायल को भेजा गया चिकित्सालय

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page