• April 8, 2026

मुंडारा के सार्जेंट लालाराम चौधरी हुए वायु सेना स्टेशन से सेवानिवृत्त, सर्व समाज ने किया स्वागत

PALI SIROHI ONLINE

मुंडारा निवासी सार्जेन्ट लालाराम चौधरी का सर्व वर्ण ने बहुमान किया
मुंडारा।भारतीय वायु सेना में बीस वर्ष तक सेवा देने वाले गावं के लाल सार्जेंट लालाराम वजाराम चौधरी के वायु सेना स्टेशन गुरुग्राम हरियाणा से सेवानिवृत्त होकर गावं आने पर सर्व वर्ण ने चौधरी का स्वागत किया।सर्व वर्ण ने फालना-खुडाला से मुंडारा तक डीजे की मधुर संगीत पर नाचते मंगलगीत गाते, भारत माता के जयकारे लगाते जगह-जगह साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर बहुमान किया।गावं में भी करणी माताजी के उपासक भोमाराम देवासी की मौजूदगी में सार्वजनिक समारोह का आयोजन कर सार्जेंट चौधरी का सर्व वर्ण के प्रतिनिधियों,जनप्रतिनिधियों,स्वजातीय बंधुओं व रिश्तेदारों ने बहुमान किया।

You cannot copy content of this page