PALI SIROHI ONLINE
मुम्बई रेल मंडल में विरार-सूरत क्षेत्र के पारडी-अतुल स्टेशनों के बीच समपार संख्या 90 पर आरओबी निर्माण एवं महेसाना-पालनपुर रेल खण्ड के बीच उमरदाशी यार्ड में दोहरीकरण के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के चलते ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसके कारण अजमेर मंडल से गुजरने वाली कई रेलें प्रभावित होंगी।
रेगुलेट रेल सेवाएं
प्रारम्भिक स्टेशन से गाडी संख्या 22497, श्रीगंगानगर तिरुचिरापल्ली रेलसेवा 15 अप्रैल को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह पश्चिम रेलवे पर 02 घंटे रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा 19 अप्रैल को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह पालनपुर स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं
गाडी संख्या 19031, अहमदाबाद- योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा 15 से 18 अप्रैल तक अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी। परिवर्तित मार्ग महेसाना-पाटन-भीलडी-पालनपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में रेलसेवा ऊंझा व सिद्धपुर स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। गाडी संख्या 19223, गांधीनगर कैपिटल-जम्मूतवी रेलसेवा 18 अप्रैल को गांधीनगर कैपिटल से प्रस्थान करेगी। परिवर्तित मार्ग महेसाना-पाटन-भीलडी- पालनपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा ऊंझा व सिद्धपुर स्टेश्यों पर ठहराव नहीं करेगुले
यह भी पढे